Singham Again: एक बार फिर सनसनी मचाने को तैयार ‘सिंबा’, ‘सिंघम अगेन’ से Ranveer Singh का फर्स्ट लुक आउट

Subhash Yadav
Subhash Yadav 2 Min Read
30 10 2023 simba look 23568688

नई दिल्ली। रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन चर्चा में बनी हुई है। सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद रोहित शेट्टी अगले धमाके सिंघम अगेन के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। अब उन्होंने फिल्म से अपने एक ऑफिसर का फर्स्ट लुक जारी किया है।

सिंघम अगेन में रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के कई एक्टर नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म कुछ नए एक्टर्स और एक्ट्रेस की एंट्री हुई है। रोहित शेट्टी लगातार सिंघम अगेन की अपडेट फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। अब उन्होंने फिल्म से सिंबा यानी रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक जारी किया है।

सिंबा का फर्स्ट लुक आया सामने ?

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में रणवीर सिंह ने सिंबा बनकर खूब एक्शन किया था। सूर्यवंशी में भी उन्होंने अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ मिलकर दर्शकों को एंटरटेन किया था। वहीं, अब सिंघम अगेन में भी सिंबा का पावर पैक अवतार देखने को मिलेगा, जिसकी झलक सिंघम अगेन के फर्स्ट लुक में भी दिख रही है।

Screenshot 2023 10 30 121820

रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक

सिंघम अगेन से सामने आए रणवीर सिंह के फर्स्ट लुक में एक्टर पुलिस की यूनिफॉर्म पहने एक्शन मोड में दिख रहे हैं। वहीं, बैकग्राउंड में एक तरफ उनकी गाड़ी और दूसरी तरफ बजरंगबली की मूर्ति दिख रही है।

कॉप यूनिवर्स में नई एंट्री

सिंघम अगेन के साथ रोहित शेट्टी ने अपने कॉप यूनिवर्स में कुछ नए ऑफिसर की भर्ती की है। इनमें टाइगर श्रॉफ का नाम भी शामिल है। सिंघम अगेन में एक्टर स्पेशल टास्क फोर्स ऑफिसर सत्या के किरदार में नजर आएंगे।

cop universe

लेडी सिंघम की हुई एंट्री

रोहित शेट्टी के फिल्म लेडी ऑफिसर भी नजर आने वाली है। सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण भी नई एंट्री में शामिल हुई हैं। एक्ट्रेस फिल्म में लेडी सिंघम का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। हाल ही में रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन से उनका फर्स्ट लुक जारी किया था।

Share This Article