Nikki Tamboli Photos: निक्की तंबोली ने डीप नेकलाइन गाउन में कराया सेंशुअल फोटोशूट, फैंस हुए बोल्डनेस के दीवाने

Subhash Yadav
Subhash Yadav 2 Min Read
28 10 2023 nikki tamboli 23567590

Nikki Tamboli Photos: ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आ चुकी एक्ट्रेस निक्की तंबोली अपनी एक्टिंग के साथ-साथ बोल्डनेस को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने बोल्ड लुक से वह बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी हॉट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करके इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। अब एक बार फिर निक्की ने अपनी गॉर्जियस फोटो शेयर कर आग लगा दी है।

निक्की तंबोली किसी फैशनिस्टा से कम नहीं हैं। फैंस उनके नए-नए हॉट और बोल्ड लुक को देखने का इंतजार करते हैं। अब उनकी लेटेस्ट हॉट फोटोज और बोल्ड वीडियो ने फैंस के पसीने छुड़ा दिए हैं।

निक्की तंबोली ने बरपाया कहर

शुक्रवार को आयोजित हुए जियो मामी फिल्म फेस्टिवल के ओपनिंग समारोह में निक्की तंबोली रेड कारपेट पर हॉट अवतार में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने ग्रीन कलर का शिमरी गाउन पहना था, जिसके फोटोशूट की कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने अब सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। इन फोटोज और वीडियो में वह अपना हॉट लुक दिखाते हुए नजर आ रही हैं। ग्रीन कलर के शिमरी गाउन में एक्ट्रेस कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं।

Screenshot 2023 10 29 06 54 16 98 1c337646f29875672b5a61192b9010f9 Screenshot 2023 10 29 06 54 05 47 1c337646f29875672b5a61192b9010f9 Screenshot 2023 10 29 06 53 52 35 1c337646f29875672b5a61192b9010f9

शिमर गाउन बेहद हॉट निक्की तंबोली

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि निक्की तंबोली ने डीप नेकलाइन वाला बैकलेस ग्रीन शिमरी गाउन पहना है। इस हॉट लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने न्यूड लिप शेड और मिनिमल मेकअप किया है। इन फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा ‘जितनी मैं दिखती हूं उतनी मूडी नहीं हूं’।

निक्की तंबोली का वर्क फ्रंट

निक्की तंबोली को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ से मिली थी। इससे पहले निक्की साउथ की कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस को ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में देखा गया था।

Share This Article