आज के वर्तमान समय में क्रूजर बाइक को युवाओं द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है, इसी तरह से इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी MXMoto द्वारा भी क्रूजर बाइक में एक शानदार ऑप्शन लेकर आया है। हाल ही में MXMoto ने अपनी इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक MXMoto M16 EV को बाजार में लॉन्च किया है और कंपनी की ओर से इस बाइक में ग्राहकों को आप शानदार ऑफर्स भी प्रदान किया जा रहे हैं।
MXMoto M16 EV लॉन्च
MXMoto M16 EV क्रूजर बाइक दिखने में भी काफी बेहतरीन है, इसके साथ ही आपको इसकी बैटरी पर 8 साल की वारंटी भी प्रदान की जा रही है। इस बाइक में आपको कई एडवांस फीचर्स देखने को मिल जाएंगे, साथ ही इसमें लिथियम बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। यह बैटरी स्मार्ट ऐप टेक्नोलॉजी पर काम करती है जो सुरक्षा के लिए काफी बेहतर बताई जा रही है।
Mxmoto EV M16 Specifications –
Range | 160-220 km/charge |
Motor Power | 4 kW |
Motor Type | BLDC |
Charging Time | 5-6 Hr |
Front Brake | Disc |
MXMoto M16 EV परफॉर्मेंस
MXMoto M16 EV के परफॉर्मेंस की बात की जाए तो, इसके अंदर बैटरी मैं आपको 14nm का मोटर का टार्क पैदा होता है और इस बैटरी की कन्वर्जन एफिशिएंसी 98 फ़ीसदी की है, जिससे कि जिसमें 4000 वाट की BLDC मोटर लगाई गई है।
मोटर पर 3 साल की वारंटी
कंपनी द्वारा इसकी मोटर पर 3 साल की वारंटी भी प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही बाइक पर 80000 किलोमीटर तक की वारंटी मिल रही है। साथ ही इसमें लगे कंट्रोलर पर भी कंपनी 3 साल की वारंटी प्रदान करते हुए नजर आ रही है।
MXMoto M16 EV चार्जिंग कैपेसिटी
इसकी चार्जिंग कैपेसिटी की बात करें तो, यह काफी कम यूनिट में चार्ज होने में सक्षम है। कंपनी ने दावा किया है कि इस बाइक को चार्ज करने में मैच 1.5 यूनिट बिजली खर्च होती है, उसके साथ ही 3 घंटे में यह बाइक 0 से 95 फ़ीसदी तक आसानी से चार्ज हो जाती है।
जबरदस्त रेंज
MXMoto M16 इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर सबसे बड़ी टेंशन उसकी रेंज को लेकर रहती है, ऐसे में M16 बाइक सिंगल चार्ज में 160 किमी से लेकर 220 किमी तक का सफर तय कर सकती है। इस बाइक को उसके मोड में चलाने पर डिपेंड करता है, की यह आपको कितनी रेंज प्रदान करने वाली है।
MXMoto M16 कीमत
MXMoto M16 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की कीमत 1.98 लाख रुपये है। यह 1 वेरिएंट और 1 रंग में इस समय उपलब्ध है।