एम एस धोनी का बड़ा खुलासा, बताया 2019 में अचानक क्यों ले लिया था संन्यास, जान कर चौंक जाएंगे आप

Subhash Yadav
Subhash Yadav 2 Min Read
b0620a7c08d62c5af714096daa6d2736 original

एम एस धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम का सबसे सफल कप्तान माना जाता है। उन्होंने 2019 में अचानक संन्यास ले लिया अतः। हालांकि उनके इस फैसले से उनके फैंस काफी हैरान भी हुए थे लेकिन संन्यास के 3 साल बाद उन्होंने इस पर बात की है और बताया है कि अचानक उन्होंने रिटायरमेंट क्यों ले लिया था। इस बात करते हुए एम एस धोनी ने कहा कि “वर्ल्ड कप 2019 के दौरान न्यूजीलैंड से हार के बाद ही उन्होंने खुद को रिटायर समझ लिया था। हालांकि उन्होंने इसकी आधिकारिक घोषणा 15 अगस्त 2020 को की थी।”

क्या हुआ था उस मैच में

आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान धोनी मात्र कुछ इंच से रन आउट हो गए थे। उन्हें उस मैच में डाइव न मारने का मलाल था। उस रन आउट ने धोनी और टीम सहित करोडो फैंस का दिल तोड़ दिया था। धोनी की गिनती विश्व के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। बता दें कि वह दुनिया के एकमात्र कप्तान है जिन्होंने टी20 और वर्ल्ड के अलावा चैंपियन ट्राफी के रूप तीन आईसीसी इवेंट को जीता है।

धोनी ने बताया कब किया था फैसला

आपको बता दें कि धोनी ने हालही इवेंट में इस बात का खुलासा करते हुए कहा है कि उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ उस मैच में आउट होने के बाद ही खुद के रिटायरमेंट का फैसला लिया था। हालांकि उस समय उन्होंने इस बारे में किसी को बताया नहीं था। वे वोर्ल कप 2019 के बाद में लगातार रेस्ट पर चल रहे थे। इसके बाद उन्होंने अचानक 15 अगस्त 2020 को रिटायरमेंट की घोषणा कर दी।

Share This Article