Gold Price Today: कई दिनों की भारी गिरावट के बाद आज बढ़े सोने के दाम, चांदी में बदलाव नहीं, खरीदने से पहले जान लें आज का ताजा भाव

Subhash Yadav
Subhash Yadav 3 Min Read
gold image10

Gold Price Today : यह तो आप सभी जानते ही होंगे कि हमारे देश में त्योहारों के सीजन में सोने के दाम अक्सर बढ़ जाते हैं। खासकर सोने के दाम दिवाली और धनतेरस में अक्सर बढ़ जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि भारत के लोग अक्सर दिवाली या धनतेरस पर ही ज्यादातर सोना खरीदते हैं।

त्योहारों के पास आते ही महंगा हुआ सोना

इस साल भी दिवाली और धनतेरस बेहद पास ही है। हालांकि इस बार सोने के दाम में बहुत ही ज्यादा उलट-पुलट देखी जा रही है। पहले कुछ महीनों से लगातार सोने के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही थी। लेकिन अब जब दिवाली और धनतेरस का त्योहार पास है तब सोने के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने के भाव में तेजी देखी जा रही है।

प्रति ग्राम 10 रुपए महंगा हुआ सोना

बता दे कि आज एक बार फिर सोने की दाम में इजाफा हुआ है। bankbazaar.com के अनुसार आज के दिन एक ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 4,873 रुपए है। जबकि कल यानी कि शनिवार के दिन एक ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 4,863 रुपए थी। अगर हम बात एक ग्राम 24 कैरेट सोने की करें तो आज इसकी कीमत 5,117 रुपए है। जो शनिवार के दिन 5,106 रुपए थी।

चांदी के दाम में है स्थिरता

चांदी के दाम की बात करें तो चांदी के दाम में स्थिरता बनी हुई है। आज चांदी प्रति ग्राम 66.5 रुपए बिक रही है। बता दे कि कल भी यानी कि शनिवार के दिन चांदी के दाम प्रति ग्राम 66.5 रुपए ही थी। बता दे की 1 किलो चांदी कीमत आज 66,500 रुपए है और कल भी यही कीमत थी।

City22k Rate/INR प्रति 10 ग्राम24k Rate/INR प्रति 10 ग्राम
Gold Price in DelhiRs. 56,000Rs 61,080
Gold Price in MumbaiRs. 52,550Rs.58,960
Gold Price in LucknowRs. 56,000Rs.61,080
Gold Price in BangaloreRs.53,850Rs. 56,540
Gold Price in PatnaRs.55,900Rs.60,980
TAGGED:
Share This Article
Leave a comment