Bigg Boss 17: ‘हर मर्द आपके जैसा नहीं होता’, विक्की जैन के इस कमेंट पर आगबबूला हुईं ऐश्वर्या, दे डाली ये नसीहत

Subhash Yadav
Subhash Yadav 3 Min Read
bigg boss 17 aishwarya vicky fight 23568702 1

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। देखते ही देखते ये शो अपने तीसरे हफ्ते में कदम रख चुका है। 14 दिनों में घर में कई महायुद्ध देखने को मिले। अभिषेक कुमार से लेकर मनारा चोपड़ा जैसे कई कंटेस्टेंट ने पहले दो हफ्तों में ही कई घरवालों से दुश्मनी मोल ली।

कलर्स के इस विवादित शो से फैंस को इंगेज रखने का मेकर्स कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। एक तरफ जहां ईशा मालवीय के उड़ारिया के को-स्टार और खास दोस्त समर्थ ने घर में एंट्री लेकर एक्ट्रेस के होश उड़ा दिए, तो वहीं अब ‘दिल’ के मकान में रहने वाली ऐश्वर्या शर्मा का सब्र का बांध भी टूट गया।

हाल ही में एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन पर बरसती हुईं नजर आईं।

विक्की जैन ने नील-ऐश्वर्या की शादी पर किया कमेंट

विक्की जैन बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में शुरुआत से ही काफी ओपन खेल रहे हैं। वह बिग बॉस में अक्सर अभिषेक सहित कई घरवालों को नसीहत देते हुए नजर आते हैं। हाल ही में बिग बॉस से एक नया प्रोमो सामने आया है। इस वीडियो को बिग बॉस तक ने अपने एक्स हैंडल (पूर्व ट्विटर अकाउंट) पर शेयर किया है।

इस वीडियो में विक्की जैन क्राउड के बीच बैठकर मजाकियां अंदाज में नील से कहते हैं कि, “तूने गलती से डेटिंग के टाइम बोल दिया था क्या कि तू बहुत क्यूट लगती है ऐसे करते हुए”, जिस पर जवाब देते हुए नील कहते हैं, “हमने डेटिंग नहीं की, सीधा शादी की है”। जिसके बाद विक्की कमेंट करते हुए कहते हैं कि तभी गुजारिश करनी पड़ रही है। उनकी ये बात ऐश्वर्या को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।

विक्की की बात पर गुस्से से तिलमिलाईं ऐश्वर्या शर्मा

इस प्रोमो में पहले ऐश्वर्या पति नील की क्लास लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। वह कहती हैं कि विक्की हमारी शादी पर जोक्स क्रैक कर रहा है, उसकी खुद की शादी का ठिकाना नहीं है। इसके बाद ऐश्वर्या विक्की की क्लास लगाते हुए कहती हैं कि ये अकेला ही पीड़ित मर्द है यहां पर, आप खुद की तरह दूसरों को मत समझो।

अपने घर में झाके और अपने रिश्ते संभाले, दूसरों के रिश्तों में आपको पंचायत करने की जरूरत नहीं है। इसके बाद विक्की- ऐश्वर्या के बीच तू-तू मैं-मैं काफी बढ़ गयी और देखते ही देखते नील और विक्की भी आपस में लड़ बैठे।

Share This Article