ANGANWADI BHARTI 2023: 8वीं पास महिलाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी! आंगनवाड़ी में भर्ती पर आई गुड न्यूज

Subhash Yadav
Subhash Yadav 3 Min Read
ANGANWADI BHARTI 4 1024x576 1

नई दिल्लीः आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती की चर्चा काफी लंबे समय से चल रही हैं, जिसे लेकर महिलाओं में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सरकारी जॉब की तलाश में इंतजार कर रही महिलाएं को बस यही इंतजार है कि जल्द आंगनवाड़ी का विज्ञापन जारी किया जाए।

अगर आपके घर में भी पढ़ी-लिखी महिलाएं हैं जॉब का इंतजार कर रही हैं तो टेंशन ना लें, क्योंकि सरकार की ओर से जल्द ही भर्ती का नोटिफिकेशनजारी किया जाएगा। माना जा रहा है कि देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में यह भर्ती होनी है, जहां महिलाओं के लिए बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है। भर्ती में क्या योग्यता और उम्र को लेकर शर्तें होने वाली हैं, यह जानने के लिए आपको हमारा आर्टिकल ध्यान से पढ़ने की जरूरत होगी।

जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योगी सरकार जल्द ही आंगनवाड़ी में भर्ती करने जा रही है, जिसकी चर्चा जोरों से चल रही है। सरकार ने सहायिकाओं और कार्यकर्ताओं के खाली पड़े करीब 53,000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करेगी। भर्ती को लेकर अभी आधिकारिक ऐलान तो नहीं किया गया है।

दूसरी तरफ आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी शर्तों को जानना होगा। आवेदन करने के लिे आपकी मिनिमम आयु 21 वर्ष तो मैक्सिमम 40 साल होना जरूरी है। इतना ही नहीं आप कार्यकर्ताओं की पोस्ट पर आवेदन करना चाहते हैं तो महिला का 12वीं पास होना जरूरी है।

सहायिकाओं के पद पर 8वीं पास महिला भी आवेदन कर सकती है। इसलिए माना जा रहा है कि यह किसी बड़ी सौगात की तरह होगी, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है।

फटाफट करना होगा अप्लाई

आंगनवाड़ी की भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको कहीं भी धक्के खाने की जरूरत नहीं होगी। आप यह काम करने के लिए पहले जनसुविधा केंद्र पहुंचे और सिंपल तरीके से इस काम को करा सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें timelyindia.com ने मीडिया में चल रही खबरों के आधार पर इस आर्टिकल को पब्लिश किया है।

Share This Article